Breaking News

खाते से साइबर ठगी के द्वारा निकाले 50 हजार रूपये को साइबर सेल ने कराया वापस




बलिया।। साइबर सेल बलिया द्वारा श्री पंचानन के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 50,000/- रूपये को दिनाँक-08.08.2023 को उनके खाते मे वापस कराया गया।

  बता दे कि 06.04.2022 को शिकायतकर्ता पंचानन पुत्र श्री शिव वचन निवासी नगपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के बड़ौदा यू.पी. बैंक के खाते से दिनाँक-10.03.2022 से 14.03.2022 तक 10000-10000 के क्रम में कुल पाँच बार मे कुल-50000.00/- रूपये (शब्दो में- पचास हजार रूपये ) फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है ।

         




     

    पुलिस अधीक्षक एस आनन्द व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-08.08.2023 को शिकायतकर्ता श्री पंचानन के खाते में धोखधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि कुल-50000.00/- रूपये को वापस कराया गया । शिकायतकर्ता श्री पंचानन द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।



      साइबर सेल पुलिस टीम बलिया

1- निरीक्षक संजय शुक्ल (प्रभारी साइबर सेल)

2- आरक्षी अमरनाथ मिश्रा (साइबर सेल)

3- आरक्षी शिव चन्द्र यादव (साइबर सेल)

4- म0 आरक्षी ऋचा शुक्ला (साइबर सेल)

5- म0 आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल)