Breaking News

नरही पुलिस ने किया पिकप में लदे 03 राशि गोवंश (गाय / बछड़ा) के साथ 4 गो तस्कर गिरफ्तार





नरही बलिया।। पुलिस अधीक्षक  एस आनन्द के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक व  क्षेत्राधिकारी  सदर के  पर्यवेक्षण में दिनांक 08.08.2023 को उ0नि0 उमापति गिरी मय वाहन सरकारी के साथ चेकिंग में कथरिया दौलतपुर तिराहे से मुखबिरी सूचना पर पिकप वाहन में लदे 03 राशि गोवंश बरामद करते हुए 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया।पकड़े गये अभियुक्तगण की पहचान 1. रवि कुमार पुत्र हरेराम सा0 उत्तमपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर 2. राजेन्द्र यादव उर्फ मल्लू पुत्र स्व0 रामदेव यादव सा0 टेढ़वा का मठिया थाना नरही जनपद बलिया 3. राहुल यादव पुत्र परमेश्वर यादव सा0 टेढ़वा का मठिया थाना नरही जनपद बलिया 4. आशुतोष यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव सा0 टेढ़वा का मठिया थाना नरही जनपद बलिया के रूप में हुई है।



 अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना नरही जनपद बलिया पर मु0अ0सं0 198/23 धारा 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय भेज दिया गया ।





               बरामदगी

1. 01 पिकप ACE XL वाहन सं0 UP61 AT4479

2. 03 राशि गोवंश (गाय / बछड़ा)

              गिरफ्तार करने वाली टीम

1. थानाध्यक्ष  पन्नेलाल थाना नरही जनपद बलिया 

2. उ0नि0  उमापति गिरी थाना नरही जनपद बलिया 

3. हे0का0 जयप्रकाश यादव थाना नरही जनपद बलिया

4. का0 धनन्जय यादव थाना नरही जनपद बलिया

5. का0 अंकित दूबे थाना नरही जनपद बलिया

6. का0 अरविन्द कुमार थाना नरही जनपद बलिया