Breaking News

जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे प्रो संजीत




डॉ सुनील कुमार ओझा

बलिया।।प्रो.संजीत कुमार गुप्ता को जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। प्रो गुप्ता, वर्तमान कुलपति प्रो कल्पलता पाण्डेय का स्थान लेंगे।वर्तमान में प्रो गुप्ता वाणिज्य विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे है।

प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से अध्ययन करने के उपरांत वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में अध्यापन का कार्य शुरू किया था। आरा के बाद से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे है । प्रो गुप्ता की शैक्षणिक कार्यों के साथ गैर शैक्षणिक कार्यों में गहरी रुचि है।





 विभिन्न पुस्तकों के प्रकाशन के साथ कई लेखों का भी प्रकाशन आपके द्वारा हुआ है। कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठीयों का आयोजन आपने किया है। विभिन्न विश्वविद्यालयों के बोर्ड ऑफ स्टडीज , एकेडमिक काउंसिल तथा कार्य परिषद के सम्मानित सदस्य भी रहे हैं। वर्ष 2010 में राष्ट्रीय सेवा योजना का राष्ट्रीय पुरस्कार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार श्रेष्ठ समन्वयक के रूप में आप को प्राप्त हुआ है।



दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में रोवर्स -रेंजर्स की  स्थापना आप के द्वारा ही की गई और बेहतर तरीके से संचालित हो रही है।पूर्व में एनसीसी में लेफ्टिनेंट की रूप में भी प्रो गुप्ता ने काम किया है। विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासकीय पदों पर अपनी सेवाएं दी है।बहुत जल्द जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य भार ग्रहण करेंगे ।