Breaking News

खेलो इंडिया की मशाल के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर पहुँचने पर हुआ जागरूकता समारोह का आयोजन



बलिया ।। खेलो इंडिया' के अंतर्गत इस वर्ष यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन उत्तर प्रदेश में होना है। जिसके आयोजन की मशाल विभिन्न जनपदों से होते हुए आज शुक्रवार (19  मई) को बलिया जनपद में पहुँची । इस मशाल के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में पहुँचने पर एक जागरूकता समारोह का आयोजन परिसर के सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में सहभाग करते हुए श्री डी. के. सिंह, जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक विकास के साथ सामाजिक संतुलन और सहयोग के भाव के विकास में सहायक होता है। यूनिवर्सिटी स्तर पर होने वाले इन खेलों से युवाओं के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें संवारने में मदद मिलेगी।





रामसरन यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र ने 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम के आरंभ, इतिहास और उद्देश्य के बारे में विस्तृत चर्चा की। कहा कि इससे ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं के लिए युवा प्रतिभाओं को तराशने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. छबिलाल ने किया। इस अवसर पर  श्री धीरेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी, प्रिंस, खेलो इंडिया के एम्बेसेडर तथा कुलसचिव श्री एस. एल. पाल तथा परिसर के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 विश्वविद्यालय के खेल समिति के सदस्यों डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, डाॅ. मनोज कुमार एवं डाॅ. प्रवीण नाथ यादव ने इस कार्यक्रम के आयोजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन खेलों के शुभंकर जीतू के रूप में पम्मू ने युवाओं का दिल जीत लिया। जिसके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए विद्यार्थियों में अतिशय उत्साह देखा गया।