Breaking News

दोहरीकरण आदि कार्यों के चलते इन गाड़ियों का हुआ मार्ग परिवर्तन, समय में भी हुआ परिवर्तन

 


वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर-आर.वी. ब्लॉक हट के मध्य दोहरीकरण एवं यार्ड रिमाडलिंग के लिये प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का पुनर्निर्धारण, एवं मार्ग परिवर्तन,निम्नवत् किया जायेगा।

                       पुनर्निधारण

- छपरा से 04 एवं 06 मई, 2023 को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस 02 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।

- छपरा से 09 मई, 2023 को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस 03 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।







                  मार्ग परिवर्तन

- दुर्ग से 04 मई, 2023 को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलायी जायेगी। 

- दुर्ग से 09 मई, 2023 को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया -जबलपुर-कटनी के रास्ते चलायी जायेगी। 

गोंडिया से 04 से 09 मई, 2023 को चलने वाली 15232 गोंदिया -बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंड़िया-उसलापुर-कटनी के रास्ते चलायी जायेगी। 

- बरौनी से 03 से 08 मई, 2023 को चलने वाली 15231 बरौनी- गोंदिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कटनी-उसलापुर-रायपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-नैनपुर के रास्ते चलायी जायेगी। यह जानकारी अशोक कुमार जन संपर्क अधिकारी वाराणसी ने दी है।