Breaking News

निष्ठावान कार्यकर्ताओ के बलबूते निकाय चुनाव जीतेगी भाजपा : सहजानंद राय







बलिया। जिले में द्वितीय चरण के अन्तर्गत 11 मई को होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। जिले की दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के लिए मतदान 11 मई को होना है। ऐसे में जिस तरह से भाजपा नेतृत्व ने सहजानंद राय को पार्टी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है। निश्चित रूप से भाजपा इस बार नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनावों को हर हॉल में जीतना चाहेगी। इस तैयारियों को लेकर जिला मुख्यालय पर बैठक कर  सभी सीटों की जितने की रणनीति बनाई गई।







तैयारी से गदगद भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय कहा कि निकाय चुनाव में निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बलबूते सभी सीटों पर भाजपा के अध्यक्ष होंगे।  कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वैश्विक विकास माडल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भयमुक्त, अपराधमुक्त डबल इन्जन की सरकार को नगर निकाय चुनाव में देवतुल्य तपस्वी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से कमल निशान को जीताकर विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अधिकतर कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखकर टिकट दिया है।भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह से कर्मठ हैं और पूरे मनोयोग के साथ कार्य करेंगे।इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि सभी सीटों पर कमल खिलेगा।इस मौके देवेन्द्र यादव, सुनिता श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, रंजना राय, सुरेन्द्र सिंह,सतबीर सिंह,अरुण सिंह, देवव्रत दुवे, जयप्रकाश जयसवाल, सत्येन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।