Breaking News

सीएम योगी के कार्यक्रम में 55 हजार से अधिक की रहेगी भीड़ : साहू



जिलाध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री जनपदवासियों को दे सकते हैं बडी सौगात

शशिकांत ओझा

 बलिया : भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि नगर के सतीश चंद्र कालेज मैदान में तीन मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योेगी आदित्यनाथ का होने वाला कार्यक्रम कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। सीएम के कार्यक्रम में नगर व आसपास के क्षे़त्रों से करीब 55 हजार से अधिक लोग शिरकत करेंगे। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू मंगलवार को नारायणी सिनेमा हाल स्थित चुनाव कार्यालय पर प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। कहा पूरे प्रदेश में भाजपा की प्रचंड लहर चल रही है और इस बार लगभग सभी जगहों पर ट्रिपल ईंजन की सरकार बनेगी। कहा जनपद में भाजपा की स्थिति सबसे मजबूत है। जिले में आज सभी पार्टियों में फूट है जबकि भाजपा पूरी तरह से एकजुट होकर लड़ रही है।







भाजपा में एक भी बागी नहीं है जबकि सपा में चार बागी चुनाव लड़ रहे हैं। सपा-बसपा के लोग बस किसी तरह से भाजपा को रोकने पर अमादा हैं ताकि विकास का पहिया रूक जाए। ऐसे में आमजन को ये समझने की जरूरत है कि जब उपर नीचे भाजपा की सरकार होगी तभी विकास समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचेगा। प्रेसवार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला मंत्री अरूण सिंह बंटू आदि मौजूद रहे।