Breaking News

5 जून को बलिया पहुंचेगी पुरानी पेंशन बहाली रथयात्रा : स्वागत के लिये अटेवा जिला कार्यकारिणी ने बनायीं कई टीमें





बलिया।। अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में आयोजित #NPS निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा के आगमन का 5 जून को जनपद बलिया में कार्यक्रम प्रस्तावित है। जय प्रकाश नगर ,सिताब दियारा से आंरभ होने वाली इस यात्रा को सफल बनाने हेतु गुरुवार को अटेवा बलिया की जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक संपन्न हुई।





मीटिंग में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव-(बिंदु)..

1. Nps निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा के जिला प्रभारी : विनय राय

2. Nps निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा की जिला महिला प्रभारी : सरवत अफरोज, चित्रलेखा सिंह, बबिता तिवारी, वंदना गुप्ता संयुक्त रूप से बनायीं गयीं।

2. सह प्रभारी(ब्लॉक अध्यक्ष/सक्रिय साथी)

•बांसडीह : प्रभारी_ राम जी वर्मा✓

•रेवती : प्रभारी_ मृत्युंजय शर्मा✓

•बैरिया : प्रभारी_ अजित सिंह✓

•मुरली छपरा : प्रभारी_ विनोद यादव✓

•बेलहरी : प्रभारी_अवनीश कुमार✓

•दुबहर : प्रभारी_भुवनेश्वर यादव, सच्चिदानंद दुबे संयुक्त रूप से

•गड़वार : प्रभारी _सतीश सिंह✓

•चिलकहर : प्रभारी_ ओपी सिंह✓

•रसड़ा : प्रभारी_ मुन्नू राम✓

•सोहाव : प्रभारी_ पारस नाथ चक्रवर्ती✓

•नगरा : प्रभारी_ रामबदन राम✓

•सियर : प्रभारी_ नंदलाल शर्मा✓

•नवानगर : प्रभारी_ आलोक यादव, अभिषेक राय✓

•पंदह : प्रभारी_ मुकेश गुप्ता✓

•मनियर : प्रभारी_ विद्या सागर मिश्र✓

•हनुमान गंज : प्रभारी_ अंकुर द्विवेदी✓

3. जय प्रकाश नारायण स्थल व्यवस्था विशेष टीम का नेतृत्व संजीव सिंह, विनोद यादव करेंगे।

4. स्वागत कार्यक्रम स्थल, कलेक्ट्रेट बलिया की विशेष टीम में संजय पांडेय, राकेश मौर्या, लाल बहादुर शर्मा, अखिलेश सिंह, राजीव गुप्ता, पंकज सिंह, मलय पांडेय, अभिषेक श्रीवास्तव आदि शामिल किये गये।

5. स्वागत कार्यक्रम स्थल पर निम्नलिखित साथियों को वालंटियर बनाया गया , जो जिला की विशेष टीम के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट परिसर के कार्यक्रम में सहयोग करेंगे-

•संजय खरवार,विवेक सिंह,रंजीत वर्मा,धीरेंद्र राय,पंकज कुमार, रंजन दीक्षित,विजय चौहान,असलम अंसारी,बृजेश मौर्या,आशुतोष तिवारी,देवेश आनंद सिंह,रमेश प्रजापति,अजय कुमार आदि।


6. हर ब्लॉक अध्यक्ष व सक्रिय साथी ज्यादे से ज्यादे शिक्षक/कर्मचारियों को यात्रा और जिला मुख्यालय पर लाने हेतु छोटी छोटी चट्टी चौराहे पर मीटिंग करेंगे, सोशल मीडिया का जमकर प्रयोग करेंगे, टीम बनाकर फोन द्वारा संपर्क अभियान चलाएंगे।


7. जितनी कार आदि बड़ी गाडियां यात्रा में शामिल हो रही उनमें से आधी गाडियां बलिया से सिताब दियारा जाएंगी और यात्रा को लेकर बलिया तक आएंगी। बाकी आधी गाडियां गाजीपुर कार्यक्रम स्थल तक बन्धु जी को छोड़ कर आयेंगी। जो साथी शुरू से अंत तक यात्रा में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए कोई रोक नहीं रहेगी।


8. हर ब्लॉक से कम से कम 4 गाडियां जरूर यात्रा में शामिल करेंगे : चाहें पर्सनल हों या फिर शेयर करके।


9. सभी शिक्षक/कर्मचारी साथी बलिया कार्यक्रम स्थल कलेक्ट्रेट परिसर तक जरूर आएंगे। बाइक लेकर चलने वाले साथी जितना अधिकतम संभव हो गाड़ियों के साथ- साथ यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।


10. यात्रा जेपी स्थल से 8 बजे प्रातः  चलकर 10 बजे बलिया कलक्ट्रेट(घरना-स्थल) पर पहुँचेगी।


11. यात्रा का निर्धारित मार्ग : -

(|).जय प्रकाश नगर(विनोद यादव- नीरज सिंह, तरुण दूबे, मिश्र जी टीम)_

बैरिया शहीद स्मारक(गणेश सिंह, अजित सिंह, मनीष चौधरी आदि टीम)_ 

हल्दी(अजय चौबे टीम)_

कलेक्ट्रेट बलिया(कार्यकारिणी की विशेष टीम)_


(||).फेफना चितबड़ा गांव नरही भरौली भांवर कोल  मुहम्मदाबाद गाजीपुर

(रसड़ा, चिलकहर, सोहाव, नगरा, गडवार आदि के साथी गाजीपुर बार्डर व गाजीपुर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौपी गयीं जिनमे  पारस नाथ चक्रवर्ती, मुन्नू राम, सत्यप्रकाश सिंह, लक्ष्मी शंकर, ओपी सिंह, सतीश सिंह आदि शामिल है )


12. जिला कार्यकारिणी, महासंघ व संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के साथ संयुक्त बैठक 31 मई को होगी।


13. 26 मई से विभागों में भ्रमण और अन्य जिलाध्यक्षों से मिलकर संपर्क अभियान चलाया जायेगा।


इस बैठक में वक्ताओं ने अटेवा के संघर्षों, पाँच राज्यों में पेंशन बहाली और वैचारिक क्रांति द्वारा पेंशन आंदोलन को नई ऊंचाई प्रदान करने पर बन्धु जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा 2023 में हम सभी शिक्षक/कर्मचारी बंधुओं को अपने वैचारिक व सैद्धांतिक कर्तव्यों द्वारा सरकार पर दबाव बनाना है कि वह हमारी पेंशन बहाल करे। इसके लिए आगामी 5 जून  के कार्यक्रम को शानदार ढंग से ऐतिहासिक बनाना हम अटेवियंस का धर्म है। अटेवा सदैव से मानता आया है कि ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक कार्यकारिणी ही पेंशन आंदोलन की धुरी हैं। अतः आप सब मिलने जुलने का क्रम, अपनी बातचीत व सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ा दें।इसके अलावा बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण  बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिससे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रस्तावित यात्रा को ऐतिहासिक रुप से सफल बनाया जा सके। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय तथा संचालन राकेश कुमार मौर्य(वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष) ने की।

आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में अखिलेश सिंह(जिला उपाध्यक्ष)संजय पांडेय(ऑडिटर/कोषाध्यक्ष ),संजीव कुमार सिंह(जिला मीडिया-संयोजक), मलय पाण्डेय(संगठन मंत्री),सरवत अफरोज,चित्रलेखा सिंह,राजीव गुप्ता,बबिता जी,अवनीश राय, मन्नू चौधरी, सतीश सिंह, विद्यासागर मिश्र, रजनीश चौबे, ज्योति रंजन, अजय मिश्र, देवानंद यादव, राम बदन राम, अशोक सिंह, भुवनेश्वर यादव, अग्निवेश तिवारी,ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, अकिलुर्रह्मान,सतेंद्र नाथ वर्मा, आशुतोष तिवारी, पंकज कुमार, रमेश सिंह, चित्रलेखा सिंह, वंदना गुप्ता, गीता सिंह, आशुतोष यादव,बसंत जी,सहित तमाम सक्रिय अटेवियन्स साथी उपस्थित रहे।