Breaking News

नव नियुक्त सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव का हुआ जोरदार स्वागत, बोले राम गोविन्द -निकाय चुनाव में भाजपा की राह मुश्किल



बलिया। समाजवादी पार्टी के लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर  राज मंगल यादव का पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। बता दे कि  राज मंगल यादव लखनऊ छपरा एक्सप्रेस ट्रेन से बलिया स्टेशन पर उतरे,जहां कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके स्वागत के लिये पहले से ही मौजूद था। यहां से अपने हजारों समर्थको के साथ नव मनोनीत अध्यक्ष सीधे पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंचे,जहां पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं सहित जनपद के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया।






अपने स्वागत से अभिभूत श्री यादव ने कहा कि आप लोगों के प्यार स्नेह व सहयोग की ही देन है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने मुझे दुबारा जिला अध्यक्ष बनाया है। कहा कि जो विश्वास राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने और आप लोगों ने मुझ पर व्यक्त किया है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कहा कि आगामी निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम लहरायेगा, भाजपा चारों खाने चित होंगी।


अम्बेडकर की मूर्ती अनावरण से मायावती को होना चाहिए खुश,नगर  निकाय चुनाव  में बीजेपी की राह मुश्किल- राम गोविन्द 






रायबरेली में अखिलेश यादव द्वारा काशीराम की प्रतिमा के अनावरण के बाद मायावती द्वारा सपा पर किए गए ट्वीट का जवाब देते हुए सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा कि मुलायम सिंह ने अपने मुख्यमंत्री काल में विधानसभा के सामने अंबेडकर संस्थान की स्थापना की  जो आज भी चल रहा है। समाजवादी पार्टी हमेशा समाजवाद, अंबेडकरवाद और गांधीवाद के रास्ते पर चलती है।



    वही कहा कि समाजवादी पार्टी अपने सभी बुजुर्ग नेताओं का सम्मान करती है। अगर अखिलेश यादव ने काशीराम की मूर्ति का अनावरण किया तो मायावती को खुश होना चाहिए। अगर मायावती दुखी हो रही हैं तो इसका मतलब है कि भाजपा के दबाव में काम कर रही हैं। समाजवादी पार्टी से सभी धर्म और जाति के लोग जुड़ रहे हैं। लेकिन मायावती का दुख यह है कि  बीजेपी को हराने के बजाय सपा से ही लड़ना चाहती हैं। समाजवादी पार्टी अपनी पूरी ताकत इस बात पर लगाएगी कि 2024 में भाजपा की सरकार ना बने।

       योगी सरकार के बुलडोजर की कार्रवाई पर तीखा हमला करते हुए सपा नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा कि देश सहित उत्तर प्रदेश को हम न्याय संगत बनाना चाहते हैं। हमारा काम है अपराधी को पुलिस पकड़े और न्यायालय उसे सजा दे ।लेकिन दुख इस बात का है कि संविधान के रहते हुए भारतीय जनता पार्टी न्यायालय ,सरकार ,कार्यपालिका न्यायपालिका सबका काम  खुद ही कर रही है,यह निंदनीय है। वही कहा कि अगर हम किसी का मकान बना नहीं सकते तो उसे तोड़ने का अधिकार भी किसी को नहीं है,जब तक कि न्यायालय से कोई आदेश ना आए। कहा कि इस सरकार में गरीबों का भी घर गिराया जा रहा है।








नगर निकाय चुनाव में भाजपा की राह मुश्किल 

  सपा नेता रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी  गंभीर है। हम नगर निकाय का चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे ।बीजेपी नगर निगम का चुनाव तो सत्ता में रहने और बाहर रहने के बावजूद भी जीतती  रही है। लेकिन इस बार लोगों ने समाजवादी पार्टी का रुख करना शुरू कर दिया है। इस बार समाजवादी पार्टी नगर निकाय  के हर स्तर के चुनाव को बहुमत के साथ जीतेगी ।वही कहा कि भाजपा सत्ता में रहे या ना रहे महानगर चुनाव में उसने जीत जरूर हासिल की है लेकिन इस बार भाजपा की राह मुश्किल साबित होगी।

ये नेता रहे मौजूद 

इस अवसर पर सर्वश्री रामगोविंद चौधरी अंबिका चौधरी मोहम्मद रिजवी संग्राम सिंह यादव जयप्रकाश अंचल राजीव राय सनातन पांडे, राम इक़बाल सिंह, छोटे लाल राजभर,लक्ष्मण गुप्ता पूर्व चेयरमैन,अरविन्द गिरी, सुशील पाण्डेय कान्हजी, राजन कनौजिया, बंसी यादव,अजय यादव, रविंदर यादव,रामेश्वर पासवान, जलालुद्दीन, आशुतोष ओझा, प्रभु नाथ यादव संजय यादव, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, चंद्रशेखर सिंह,विकेश सिंह सोनू,आनंद चौधरी, भीम चौधरी, कृष्णा प्रधान,कुबेर तिवारी, शैलेश सिंह,राघव सिंह, निषिध उर्फ़ निशु श्रीवास्तव, अनन्त मिश्र, विजय शंकर यादव, भीष्म यादव, हरेंद्र सिंह , संकल्प सिंह,धनंजय सिंह बिसेन दीवान सिंह जमाल आलम, आदि उपस्थित रहे।