Breaking News

किसानों को मुआवजा दिया जाय :भारतीय किसान कल्याण संघ ने की योगी सरकार से मांग




प्रयागराज।।भारतीय किसान कल्याण संघ  के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्यय,  किसानों के ऊपर हाल में हुए प्राकृतिक आपदा  से बहुत दुःखी है। बता दे कि देश  के कई कोनो में  हाल के दिनों में ओलावृष्टि व बिन मौसम बरसात से  काफी नुकसान हुआ है। भारतीय  किसान कल्याण संघ ने प्रदेश की योगी सरकार से ओलावृष्टि में हुई क्षति के लिए किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।








भारतीय किसान कल्याण संघ  के राष्ट्रीय प्रवक्ता  अजय पांडेय ने  शासन से किसानों को मुआवजा देने की पुरजोर ढंग से मांग की है। कहा है कि किसानों को शीघ्र ही राहत मिले।  बता दे कि हाल के दिनों में हुयी असमय बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दिया है।वैसे तो प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  किसानों के हितों को लेकर सजग है। वे नित नये घोषणाएं कर रहे है। लेकिन अब तक घोषित योजनाएं किसानों के लिए नाकाफी साबित हो रही है।



श्री पांडेय ने कहा कि हमारा संघठन किसानों के ऊपर आये इस प्राकृतिक आपदा से  दुःखी है और पुरजोर ढंग से मांग करता है कि किसानों के हुए नुकसान का धरातल पर भौतिक सत्यापन कराया जाय। साथ ही नुकसान की भरपायी तत्काल की जाय, किसानों के फसलों की  क्षति के अनुसार  आपदा राहत  की  घोषणा  की जाय और किसानों के आंसू की भरपाई राहत देकर की जाय।