Breaking News

नन्दलाल गुप्ता आत्महत्या प्रकरण : एक और अभियुक्त गिरफ्तार



बलिया।। पुलिस अधीक्षक  राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधोयों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई ।

बता दे कि 1 फ़रवरी को असलहा व्यवसायी नन्दलाल गुप्त द्वारा सुदखोरो से प्रताड़ित होकर अपनी दुकान में आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी ने 2 फरवरी को तहरीर देकर 12 नामजद, दो फर्म और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आज उसी में से एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।



बता दे कि 05.02.23 को मुखबिरी सूचना के आधार पर  फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने वाले व मानसिक रूप से  प्रताड़ित करने वाले 01 नफर अभियुक्त सुनील मिश्रा पुत्र स्व0 पारसनाथ मिश्रा निवासी निवासी परिखरा थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 







       पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0- 63/23 धारा 306/420/406/506 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया (बढ़ोत्तरी धारा 10/23 उ0प्र0 साहू0 अधि0 )


           आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0- 367/2008 धारा 504/506 भादवि धारा 3(1)(10) एससीएसटी एक्ट  थाना कोतवाली जनपद बलिया 

2. मु0अ0सं0- 19/2016 धारा 379 भादवि थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया 



        गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 अजय त्रिपाठी थाना कोतवाली, बलिया

2. का0 शाश्वत पाण्डेय थाना कोतवाली, बलिया