Breaking News

महा गंगा आरती का आयोजन बुधवार को



मझौवाँ बलिया।। क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31के किनारे स्थित मां काली स्थान हुकुम छपरा ,गंगा पुर घाट पर अक्षय नवमी तिथि के अवसर पर बुधवार को ग्राम पंचायत गंगापुर के तरफ से मां महा गंगा आरती का आयोजन किया गया है। जिसका मुख्य अतिथि क्षेत्र के ख्याति लब्ध सन्त रामभद्राचार्य बालक बाबा व विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी सदर प्रशांत कुमार नायक, उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र, क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद उस्मान, व खंड विकास अधिकारी बेलहरी पन्नालाल यादव होंगे।






                       उक्त आशय की जानकारी ग्राम पंचायत अधिकारी गंगापुर विनय कुमार सिंह व ग्राम प्रधान गंगापुर श्रीमती प्रतिभा यादव ने दी ।बताया कि गंगा आरती में गंगा घाट को दीपो से सजाते हुए विभिन्न वैदिक मंत्रों के साथ आरती किया जाएगा। जिसमे ग्राम वासियों के साथ साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे गंगा आरती बुधवार की शाम 5:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।