Breaking News

सुभासपा की नेत्री का हाई वोल्टेज ड्रामा, कहा पार्टी में महिलाओ का होता है शोषण, अगस्त मे ही हटाई गयी थी, आज इस्तीफा देने का ऐलान



 बलिया।। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की एक महिला नेत्री ने आज कलेक्ट्रेट स्थित कलेक्ट्रेट उद्यान मे अपने सहयोगी महिलाओ के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा करके सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष राधिका पटेल , प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार सिंह और मीडिया प्रभारी माइकल राजभर के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। यह सब सुभासपा के महिला मोर्चे की निवर्तमान जिलाध्यक्ष सीमा राजभर ने किया।

सीमा राजभर ने अपने साथ लाये हुए बैनर मे लिखा था कि -   जागो राजभर जागो, ओमप्रकाश राजभर को त्यागो। इसके साथ ही ओमप्रकाश राजभर, राधिका पटेल , सुनील सिंह और माइकल राजभर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दे कि सीमा राजभर को पिछले 8 अगस्त को ही जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और इससे आहत थी लेकिन 1 नवंबर को इनके द्वारा त्यागपत्र देने का ड्रामा क्यों किया गया, यह समझ से परे है।



 बता दे कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को बलिया में एक और बड़ा झटका लगा है. यहां महिला मोर्चा की निवर्तमान जिला अध्‍यक्ष सीमा राजभर ने अपने 40 समर्थकों के साथ पार्टी से इस्‍तीफा देने का ऐलान किया है. जिलाअध्‍यक्ष सीमा राजभर ने पार्टी में महिलाओं का शोषण का आरोप लगाया है. 

अपने इस्‍तीफे से पहले जिला अध्‍यक्ष सीमा राजभर ने पार्टी के झंडे को जमीन पर फेंक दिया. इस्‍तीफे की घोषणा के बाद उन्‍होंने पार्टी अध्‍यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए. सीमा राजभर ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर पिछलग्गुओं की बात मानकर पार्टी को समाप्त करने में लगे हैं. इस दौरान उन्‍होंने पार्टी के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्‍होंने कहा कि वरिष्‍ठ पदाधिकारियों द्वारा महिला कार्यकर्ताओं को तरह-तरह से प्रताड़ित और शोषण किया जाता है.






सीमा राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर द्वारा समाज के लोगों को गुमराह किया जा रहा है. कभी भाजपा को वोट दिला रहे हैं तो कभी सपा को वोट दिला रहे हैं. समाज के लोगों को जाकरूक होने की जरूरत है।






सुभासपा जिला अध्यक्ष सीमा राजभर ने गंभीर आरोप लगाते हुये कहा की इस पार्टी में महिलाओं का शोषण होता है महिलाओं को मीटिंग में अकेले बुलाया जाता है गंदे गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है उनके साथ मजाक किया जाता है। महिलाओं को किसी मीटिंग में अगर सुरक्षाकर्मी के साथ जाना होता है तो उन्हें रोक दिया जाता है कि मीटिंग में सिर्फ अकेले जाना होता है और बिना मोबाइल के जाना होता है उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पार्टी में महिलाओं का बहुत ज्यादा शोषण होता है यह पार्टी महिलाओं का शोषण करती है लिहाजा उन्होंने आज अपने पद से इस्तीफा देते हुए भारतीय समाज पार्टी पर आरोप लगाते हुए उक्त बातें कहीं।इस दौरान सीमा राजभर ने जिला अध्‍यक्ष सहित और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों पर भी आरोप लगाए।सीमा राजभर का कहना है कि अरविंद राजभर पद देते हैं और ओमप्रकाश राजभर अगले दिन निरस्त कर देते हैं।


बाईट --सीमा राजभर निवर्तमान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभासपा बलिया