Breaking News

कोहरे के सीजन मे सुरक्षित यात्रा के लिये रिफ्लेक्टर जरुरी, न लगाने वालों पर लगेगा 10 हजार का अर्थदंड : एआरटीओ बलिया



मधुसूदन सिंह

बलिया।। सहायक संभागीय अधिकारी बलिया अरुण कुमार राय ने सभी वाहन स्वामियों को चेतावनी देते हुए आग्रह किया है कि भारी अर्थ दंड से बचने के लिये अपने वाहनों पर पीछे लाल, दोनों साइड़ो मे पीला और आगे पीला रिफ्लेक्टर लगा ले। कहा कि रिफ्लेक्टर लगाने मे मात्र 2 से 3 सौ रूपये का ही खर्च आयेगा। लेकिन अगर इसको नही लगाने पर चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर 10 हजार रूपये का अर्थ दंड लगना तय है। बिना रिफ्लेक्टर के वाहनों को पकड़े जाने पर भारी जुर्माने से बचना मुश्किल है।







पुराने अम्बेस्डर, कमांडर, थ्री व्हीलर्स के खिलाफ चलेगा अभियान 

यही नही एआरटीओ बलिया अरुण कुमार राय ने कहा कि डग्गा मार वाहनों के खिलाफ भी एक व्यापक अभियान चलाकर खस्ताहाल वाहनों को जब्त किया जायेगा। कहा कि पुराने कमांडर, ऐम्बेसडर, थ्री व्हीलर्स के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जायेगा। कहा कि सवारियों को सुरक्षित यात्रा के लिये डग्गा मार वाहनों को चलन से हटाना जरुरी हो गया है।