Breaking News

अलकाकृति को महादेवी वर्मा साहित्य सम्मान 2022 से किया गया सम्मानित



हरदोई ।।शिक्षिका व साहित्यकार अलका गुप्ता 'अलकाकृति' को "महादेवी वर्मा साहित्य सम्मान 2022" से रविवार को मैंगलगंज खीरी में काव्यकला सेवा संस्थान (पंजी0) संस्था द्वारा साहित्य सेवा हेतु सम्मानित किया गया। अलकाकृति जी नवकृति साहित्य मंच की संस्थापिका व अध्यक्षा है। वह इस मंच के द्वारा नवोदित रचनाकारों को  आगे बढ़ाने व मंच प्रदान करने का कार्य कर रही है। काव्यगोष्ठियों व कवि सम्मेलनो का आयोजन व रचना प्रकाशित कराने का कार्य कर रही है। साथ ही वह विभिन्न मंचो पर विराट कवि सम्मेलनो में काव्यपाठ कर खूब नाम कर रही है।






 अलकाकृति बदायूँ की रहने वाली है और वर्तमान में वह हरदोई में माध्यमिक विभाग में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अभी हाल ही में साउथ एशिया एक्सीलेंट टीचर अवार्ड व काशी रत्न सम्मान , लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें साहित्य जगत में भी श्रृंगार भारती सम्मान, हिंदी साहित्य सम्मान, आदि सहित अनेकों सम्मान प्राप्त कर चुकी है। अब इस सम्मान प्राप्ति पर सभी रिश्तेदारों व शुभचिंतकों ने अनेकों शुभकामनाएं मिल रही ही।