Breaking News

बाल दिवस पर धूमधाम से मनायीं गयी चाचा नेहरू की जयंती

 


द होराइजन स्कूल गड़वार बलिया में हुआ आयोजन 

गड़वार बलिया।।द होराइजन स्कूल गड़वार बलिया में बाल दिवस के अवसर पर  पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बड़े ही उल्लास और धूमधाम से मनायी गयी।विद्यालय के प्राचार्य संजय सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर माला व पुष्प चढ़ाकर उनकी जयंती के उपलक्ष्य मे आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

 इस अवसर पर विद्यालय की तरफ से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी कराया गया। बालिकाओं में खो-खो, बालक वर्ग में कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, तथा रंगारंग रंग कार्यक्रम का बच्चों के द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया, जो काफी मनमोहक रहा। विद्यालय की तरफ से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों बालक बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।





https://www.balliaexpress.in/2022/11/la-ilaj-nahi-hai-sugar-.html

ला इलाज नही है शुगर जाने कैसे 🖕



प्राचार्य संजय सिंह ने चाचा नेहरू के संबंध मे बच्चों के मध्य सारगर्भित बातों को रखते हुए कहा कि भारत के आजाद होने के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू को भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनाया गया। कहा कि इन्होने नये भारत की शुरुआत की। कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में इन्होने नये भारत का निर्माण किया था। विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने दूरभाष से चाचा नेहरू जी कोई नमन किया। इस मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और अन्य स्टॉफ मौजूद रहे ।