Breaking News

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दस्तक अभियान हुआ सम्पन्न, 100 टीबी के मरीज ,58 बच्चें मिले अति कुपोषित



 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चला यह अभियान 

अभियान के दौरान कोविड, मलेरिया, टीबी, कालाजार एवं लक्षणयुक्त मरीजों  की हुई खोज

बलिया।।जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत  दस्तक अभियान सात अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलाया गया। इस अभियान के तहत  आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों की सेहत का हाल लिया। यह जानकारी जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने दी।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान 1012 लोग कोविड लक्षण वाले मिले। इसमें 984 लोगों की कोविड जांच की गई। 1068 बुखार के रोगी मिले। साथ ही 100 टीबी और 1068 मलेरिया लक्षण वाले मिले। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 223 लोग कालाजार लक्षण वाले लोग चिन्हित किए गए। इसमें 149 लोगों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि 58 बच्चे अति कुपोषित मिले। इसमें 40 बच्चों को उपचार के लिए संदर्भित किया गया है।






जिला मलेरिया अधिकार ने बताया कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर- घर जाकर कोविड-19, डेंगू, मलेरिया, एईएस/जेई, कालाजार, फाइलेरिया आदि के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मच्छर जनित व संचारी रोगों से बचाव की दृष्टि से बेहतर व्यवहार अपनाने के लिए जन जागरूक किया। साथ ही गृह भ्रमण के दौरान पोस्टर, स्टिकर लगाकर जागरूक किया।

जिला मलेरिया अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वह अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें, जलजमाव न होने दें, जलजमाव वाले पात्रों को नष्ट कर दें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और पूरी आस्तीन वाली कपड़े पहनें।