Breaking News

फोटो फेयर मेला का आयोजन :यूपी बिहार के फोटोग्राफरों ने लिया भाग





विक्की कुमार गुप्ता

बलिया।। फोटोग्राफर एसोसिएशन बलिया के बैनर तले सिंघांसन मैरेज जलालपुर वार्तानुकुलित हाल में फोटो फेयर मेला का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि  सरदार जितेंद्र सिंह( मनजीत सिंह एंड कंपनी) रहे। मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह  दिया गया।






इस मेला में जनपद के तमाम फोटोग्राफरों ने भाग लिया। साथ ही अनेक प्रकार के कैमरों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमे यूपी व बिहार से आए सभी फोटोग्राफर को गिंबल कैंडी की जानकारी दी गयी। इस दौरान 𝐔𝐩60 के अध्यक्ष दिनेश जी , उपाध्यक्ष संजय जयसवाल , कोषाध्यक्ष समीउल्लाह , महामंत्री निगम शर्मा, संगठन मंत्री मुन्ना, मंत्री अनिल  , रौनक व दर्जनों लोग मौजूद थे।