Breaking News

6 नवंबर को गड़वार मे होगा शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह :भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन




बलिया।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जनपदीय कार्यकारिणी और तहसील कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह का आयोजन गड़वार बाजार मे आगामी 6 नवंबर दिन रविवार को दिन मे 11 बजे से होने जा रहा है। इस समारोह मे महासंघ के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय के साथ ही राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों के शामिल होने की सहमति प्राप्त हो चुकी है।

इस आयोजन की जानकारी देते हुए प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह ने कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जमीन से जुड़े हुए पत्रकारों का 14 से अधिक प्रांतो मे दमदारी के साथ आवाज उठाने वाला और लोकतान्त्रिक सिद्धांत पर चलने वाला संगठन है। इस संगठन मे परिवार वाद व व्यक्तिवाद का कोई स्थान नही है। यहां कोई भी पदाधिकारी आजीवन पद पर बना नही रह सकता है।





श्री सिंह ने कहा कि महासंघ इसी लिये अपने कार्यक्रमों को शहरी चकाचौध से दूर ग्रामीण अंचलो मे आयोजित करता है, ताकि ग्रामीण अंचलो के पत्रकार साथियों को भी यह महसूस हो कि वो जिस क्षेत्र मे कार्य करते है, उसका भी बहुत महत्त्व है। श्री सिंह ने महासंघ से जुड़े सभी तहसीलों के साथियों से इस समारोह मे अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के आयोजन का दायित्व मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष गण संतोष कुमार शर्मा, अजीत पाठक और संतोष द्विवेदी को सौपा गया है।