Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और नगदी किया आलमारी से पार



बलिया।। वरिष्ठ पत्रकार और काशीवार्ता हिंदी दैनिक के जिलाप्रतिनिधि सरदार मनजीत सिंह के घर से चोरों ने लगभग 4 लाख के सोने के गहनो और 60 हजार नगद पर चोरो ने हाथ साफ किया है। इस चोरी की घटना को चोरो द्वारा छत के रास्ते से घुस कर अंजाम दिया गया है। चोरी किस दिन हुई है इसकी सटीक तिथि नही बतायी जा सकती है क्योंकि श्री सिंह 31 जुलाई से आज सुबह लगभग साढ़े 8 बजे लुधियाना से वापसी तक लुधियाना इलाज के लिए सपरिवार गये हुए थे, जिस कारण घर मे कोई नही था।

घटना के संबंध मे आज सुबह ज़ब सरदार जी सपरिवार वापस आये और घर का बाहरी ताला खोलकर अंदर गये और अलमारी को खुली हुई देखे तब पता चला। इसकी सूचना तत्काल यूपी 112 को दी गयी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज जापलिनगंज मौके पर जाँच पड़ताल की। पीड़ित पत्रकार श्री सिंह ने तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगायी है।





बता दे कि सरदार मनजीत सिंह के घर के चारो तरफ से इनकी छत पर दूसरी छतो के सहारे आया जा सकता है। चोरो ने किस छत का प्रयोग चोरी के लिए प्रयोग किया है, इसका पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है।  सरदार जी का परिवार घर पर नही है और आलमारी मे गहने रखे है, इसको कोई ऐसा व्यक्ति है जो बखूबी जानता था। यही कारण है कि चोरो ने गहनो और नगदी को ही हाथ लगाया है, लैपटॉप को भी नही छुआ है।