Breaking News

चेयरमैन और ईओ ने दिया सुपरवाइजरो और सफाई नायको को वितरण के लिए तिरंगा, हर घर लगाया जायेगा तिरंगा



बलिया।। नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी और अधिशाषी अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से नगर पालिका के सुपरवाइजरों और सफाई नायको को हर घर तिरंगा योजना के तहत तिरंगा सौप कर इस योजना की शुरुआत की। ये लोग शहर के सभी 25 वार्डो के प्रत्येक घर जाकर एक तिरंगा और तिरंगे को फहराने के लिए घर के स्वामी को सौपेंगे ।





इस कार्यक्रम के संबंध मे मीडिया से बात करते हुए ईओ सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि बलिया नगर पालिका मे लगभग साढ़े सत्तरह हजार घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कहा कि इसके लिए अभी नगर पालिका को कुल 15 हजार तिरंगा मिल चुका है जिसमे से 2000 लगाये भी जा चुके है। कहा कि सुपरवाइजरों, सफाई नायकों के साथ ही सम्मानित सभासद गणों को भी तिरंगा अपने अपने वार्डो मे घरों पर लगवाने के लिए दिया जा रहा है।