Breaking News

गंगा समग्र रसड़ा के तत्वाधान में वृक्षारोपण व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

 


चिलकहर (छिब्बी) बलिया ।। रविवार को गंगा समग्र रसड़ा के तत्वाधान में विशेन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिब्बी के प्रांगण में पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक डॉक्टर बृजराज सिंह ने गंगा मैया के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। श्री सिंह ने युवा व ग्रामीणों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी ग्रामीणों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता पर बल दिया।

  गंगा समग्र रसड़ा के जिला संयोजक विनय कुमार विसेन ने पर्यावरण रक्षा हेतु ग्रामीणों को शपथ दिलाया। सहायक विकास अधिकारी नगरा अमित कुमार विसेन ने युवाओं के स्वास्थ्य हेतु खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेल प्रशिक्षक हिमांशु सिंह, खेल निर्णायक ध्रुव नारायण सिंह व उद्घोषणा हरेराम सिंह के द्वारा किया गया।विजेता व उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार जिला संचालक डॉक्टर बृजराज सिंह के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।





 कार्यक्रम का समापन राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विजय शंकर सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात् हुआ। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अमरनाथ प्रसाद, श्याम नारायण सिंह प्रबंधक, प्रधानाचार्य सतीश सिंह प्रधानाध्यापक ,दीनानाथ पाल ,त्रिभुवन सिंह ,भरत सिंह शत्रुघन सिंह ,प्रेम नारायण सिंह, हृदय आनंद चौहान ,अरविंद सिंह, दीपक बिसेन, पत्रकार आशीष सिंह बिसेन, अमन सिंह ,गोलू कार्तिक ,किशन, आनंद शेरू, सूर्यकेस,मनोज यादव, शिव कुमार सिंह,बलवंत,अमरेश,ऋषभ,प्रिंस मनीष,रोहित शर्मा,बालमुकुंद ,पुष्पा शर्मा,सावित्री,वाल्मीक,विमला आदि ग्रामीण शामिल रहें।