Breaking News

आधार लेकर आएं, पांच मिनट में बनवाएं निःशुल्क आयुष्मान कार्ड : डीएम

 



कलेक्ट्रेट में आयुष्मान कार्ड कैम्प का डीएम ने किया निरीक्षण

डीएम की अपील—आधार लेकर आएं, निःशुल्क बनवाएं आयुष्मान कार्ड


बलिया।। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए आयुष्मान कार्ड कैम्प का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया और लोगों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों सहित पात्र अन्य व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र लोग जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने आयुष्मान कार्ड के लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत उपचार की सुविधा मिलती है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे अपना आधार कार्ड साथ लेकर आएं और महज पांच मिनट में आयुष्मान कार्ड बनवाएं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद वर्तमान में आईजीआरएस में 11वें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान आने वाली समस्याओं का भी निराकरण कराया जाएगा। साथ ही जनसुनवाई में आने वाले पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। डीएम ने जनपदवासियों से अपील की कि पात्र व्यक्ति इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं, ताकि जरूरत के समय स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सके।