Breaking News

प्रयागराज : घटना के मास्टर माइंड जावेद के द्वारा अवैध रूप से बनाये गये मकान को किया गया ध्वस्त






प्रयागराज ।।  दिनांक 10 जून, 2022 को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में हुई घटना के मुख्य आरोपी जावेद पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन/प्रयागराज विकास प्राधिकरण/नगर निगम के द्वारा अवैध रूप से बनाये गये मकान की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूर्ण कर ली गयी है। घटना स्थल एवं शहर के अन्य स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। भारी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है। जिलाधिकारी ने कहा है कानून को हाथ में लेने वाले, मनमानी करने वाले, पुलिस प्रशासन पर पथराव करने वाले, पब्लिक प्रापर्टी को नुकसान करने वाले, साजिश रचने वाले असमाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जायेगा। ऐसे लोगो के विरूद्ध कठोर से कठोरतम कार्रवाई की जायेगी।




प्रयागराज :थाना खुल्दाबाद एवं करेली संबंधित मामला


29 गंभीर एवं कठोरतम धाराएँ लगाते हुए मुक़दमा दर्ज हुआ था। 70 उपद्रवी नामज़द थे। 5000 अज्ञात थे। 24 घण्टे के भीतर कुल 68 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया था। 


उपरोक्त को मिलाकर अब तक कुल 91 उपद्रवियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही की जा चुकी है / जारी है।


अब तक की तफ़तीश में मास्टर माइण्ड के रूप में उभरे मोहम्मद जावेद उर्फ़ जावेद पम्प के अवैध तीन मंज़िला क़रीब 5 करोड़ से अधिक क़ीमत के मकान को नियमानुसार पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।


अवैध निर्मित मकान की सर्चिंग के दौरान 02 अवैध असलाह, कई कारतूस, 01 बड़ा बाँका (चाकू) और एक काग़ज़ मिला है जिस पर माननीय न्यायालय के खिलाफ़ तल्ख़ी भरी आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी हुई हैं। इस पर नियमानुसार अलग से सख़्त कार्यवाही की जाएगी।


क़ानून को हाथ में लेने वाले, मनमानी करने वाले, पुलिस प्रशासन पर पथराव करने वाले, पब्लिक प्रॉपर्टी का नुक़सान करने वाले, ख़ुराफ़ाती तत्वों तथा साज़िश रचने वाले लोगों को किसी भी सूरत में क़तई बख़्शा नहीं जाएगा।





घटना के सम्बन्ध में अब तक की गयी पुलिस कार्यवाही व घटना के मुख्य सूत्रधार जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के अवैध निर्माण के विरुद्ध जिला प्रशासन/PDA द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा दी गयी बाइट...