Breaking News

यूपी में 21 आईएएस का तबादला,सौम्या अग्रवाल बनी बलिया की जिलाधिकारी



लखनऊ ।।उत्तर प्रदेश ,लखनऊ से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की शाम को लखनऊ समेत 9 जिलों के डीएम बदल दिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की देर शाम को उत्तर प्रदेश में 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें गाजियाबाद के जिलाधिकारी, कानपुर नगर की जिलाधिकारी, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव का भी तबादला किया गया है।





    इन 9 जिलों के डीएम बदले गए


उत्तर प्रदेश सरकार ने फिरोजाबाद के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार का तबादला करके लखनऊ का जिलाधिकारी नियुक्त किया है। अलीगढ़ की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे का पिछले दिनों प्रमोशन हुआ है। अब उन्हें बरेली की मंडलायुक्त बनाकर भेजा गया है। बस्ती की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को बलिया की जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बलिया के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। जालौन की डीएम प्रियंका निरंजन इसी पद पर बस्ती भेजी गई हैं। इटावा की डीएम श्रुति सिंह को चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव और महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानपुर नगर की जिलाधिकारी नेहा शर्मा का स्थानांतरण नगर विकास विभाग में कर दिया गया है। उन्हें स्थानीय निकायों का निदेशक नियुक्त किया गया है ।