Breaking News

संघर्षो के दस्तावेज थे स्व शारदानंद अंचल,बारहवीं पुण्यतिथि पर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

 


अभियेश मिश्र

बिल्थरारोड बलिया ।। समाजवादी पुरोधा पूर्व मंत्री स्व0 शारदानन्द अंचल जी का जीवन संघर्षो का दस्तावेज था।  उन्होने अपने जीवन मे कभी सिद्धान्तो से समझौता नही किया।  उक्त बातें पूर्व ब्लाक प्रमुख व उनके पौत्र विनय प्रकाश अंचल देवराज इण्टर कालेज पशुहारी के प्रांगण मे सोमवार को स्व0 अंचल के बारहवीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्व0 अंचल जी के मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर किया गया।उन्होंने कहा कि स्व0 अंचल जी ने पुर्वान्चल समेत अन्य प्रदेशों में  समाजवादी पार्टी को खड़ा करने का काम किया जो आज फलफूल रहा है। स्व0 अंचल जी गरीबो के मसीहा थे। क्षेत्र की जनता के लिए जीवन पर्यन्त लड़ते रहे। बिल्थरारोड में   बस डिपो, तहसील, मंडी, अस्पताल ,सड़क के साथ ही सैकड़ो छोटे, बड़े शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर जनपद को शिक्षा की धारा से जोड़ने का काम किया। स्व0 अंचल जी को दलितो, शोषितो, पिड़ितो की आवाज बताते हुए कहा कि समाजवादी आन्दोलन का पुरोधा थे। कहा कि उनके पद चिन्हों पर चलकर समाजवादी आन्दोलन को और तेज किया जा सकता है।





  वही बलिया में सपा के पार्टी कार्यालय पर विधायक जयप्रकाश अंचल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा तथा स्व0 शारदानन्द  अंचल टेक्निकल इंस्टीट्यूट और दर्जनों संस्थानों पर पुण्यतिथि मनाई गई।इस  मौके पर  नीरज यादव,प्रधानाचार्य अभयेश मिश्र, उमेश यादव, लल्लन सिंह पटेल, श्रीकिशुन यादव, संजय यादव, अखिलेश यादव, सुनीता वर्मा, बेचू यादव ,लालबहादुर यादव, पिन्टू यादव, राजकुमार यादव,  सर्वजीत यादव ,उमेश बाबू , लल्लन सिंह पटेल ,सिकन्दर यादव,  प्रमोद यादव, वीरेन्द्र राम आदि लोग मौजूद रहे।