Breaking News

सृजन-2021-22 के तीसरे दिन आयोजित हुई वाद विवाद व क्विज प्रतियोगिता



बलिया ।। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया द्वारा अन्तरमहाविद्यालयीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सृजन-2021-22  के तीसरे दिन का आयोजन कुंवर सिंह पीजी कॉलेज में किया गया। जिसमें वाद विवाद एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । वाद- विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा यादव द्वितीय शुभम तिवारी तृतीय मनीषा सिंह एवं सांत्वना पुरस्कार आयुषी झा एवं सूरज कुमार सिंह को मिला। 









क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय कैंपस एवं गौरी शंकर राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय करनई ,द्वितीय  स्थान कुंवर सिंह पीजी कॉलेज तथा तृतीय स्थान टीडी कॉलेज की टीम को मिला।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अशोक सिंह ने किया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ  निशा राघव रही।निर्णायक मंडल में श्री रामजी तिवारी एवं प्रतिमा उपाध्याय शामिल रहे। 

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ अंजनी कुमार सिंह , संयोजक आशीष कुमार एवं सहसंयोजक रामावतार उपाध्याय के नेतृत्व में हुआ। विमल कुमार ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। इस दौरान कुँवर सिंह पीजी कॉलेज एवं विभिन्न  महाविद्यालयों से आए प्राध्यापक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण की।