Breaking News

सपा नेता ने कम्बल बांट किया साइकिल को जिताने की अपील





विक्की कुमार गुप्ता

बलिया : समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव, 361 नगर विधानसभा क्षेत्र के नेता अकमल नईम खान "मुन्ना" ने रविवार को अपने कार्यालय पर गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण करते समय लोगों से एक ही गुजारिश किया कि विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  को मुख्यमंत्री बनाने के लिए साइकिल वाला बटन ही दबाएं। वितरण समारोह में 450 लोगो को कंबल दिया गया ।





बता दे कि नेशनल हाईवे पर स्थित अकमल नईम खां मुन्ना के कार्यालय पर सुबह से ही गरीब जनों के आने का क्रम प्रारंभ हो गया था। तय समय के अनुसार पूर्व प्रदेश सचिव अपने कार्यकाल पहुंचे और कंबल वितरण का कार्य प्रारंभ किया। अपने कार्यालय में उपस्थित महिलाओं को बैठा कर उनके सिर पर कंबल रख दिया। उपस्थित जनसमूह के सभी सदस्यों तक वे स्वयं पहुंचे। सभी को कंबल देने के बाद हाथ जोड़कर गुजारिश किया कि सभी लोग अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के साइकिल वाले बटन को ही दबाएं। मौजूद सभी ने एक स्वर से मुन्ना खां की गुजारिश को स्वीकार किया। अंत में सभी ने अकमल नईम खां मुन्ना को साधुवाद दिया। कंबल वितरण समारोह में पूर्व प्रधान अजिमुल्लाह शेख, मोहर्रम खां, सैफ नवाज, शमशूल नईम और राजू मौजूद थे। संचालन अरशम नईम ने किया।