Breaking News

बोली सहायक अभियंता पद पद चयनित करिश्मा :सफलता के लिये कोई शार्ट कट रास्ता नही




बलिया।।घोड़हरा निवासिनी करिश्मा पुत्री डा इकबाल खान को उसके गांव में ग्रामीणों ने एक समारोह में बुधवार की शाम को सम्मानित किया गया।  बेटी की सफलता पर गांव वाले फूले नहीं समा रहे थे। सभी ने उसका जोरदार स्वागत कर उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा दिया। करिश्मा ने उप्र विद्युत विभाग की सहायक अभियंता की परीक्षा में परचम लहराया है। परीक्षा परिणाम की जानकारी होते ही लोग उसके घर पहुंच आशीष दिये। मिठाई खिलाकर उसे बधाई दी गयी। उसके मेहनत और लगन की सभी ने सराहना किया। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।




 सभा में करिश्मा ने कहा कि गांव की सभी लड़कियों को शिक्षा में परिश्रम करना चाहिए। जिससे उन्हें उनका असली मुकाम मिल सके। कहा कि जीवन में और सफलता पाने में कोई भी शार्टकट नहीं होता है। लेकिन कठिन परिश्रम से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। उसने छात्राओं से कहा कि सभी मन लगाक पढ़ाई करें, सफलता उनका कदम चूमेगी। 

उसके उदृबोधन पर ग्रामीणों ने ताली बजाकर उसका समर्थन किया। इस अवसर पर पिता डा. इकबाल अहमद, माता सदरून निशा, जेपी पांडेय वाइस प्रिसिपल टाउन पालीटेक्निक, विजय सिन्हा, समरजीत दूबे, राजा दूबे, सुधीर उपाध्याय, नफीस अख्तर, रईश अख्तर, मन्नौवर हुसैन, मुमताज अली, इरशाद अली, जफर इकबाल, जावेद इकबाल आदि मौजूद रहे।