Breaking News

दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को दुबहड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार



रमेश कुमार गुप्ता

दुबहड़ बलिया ।। पुलिस अधीक्षक द्वारा एसआर केस के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दुबहड पुलिस को मिली सफलता प्राप्त हुई है। स्थानीय 

थाना दुबहड पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 152/2021 धारा 376(3)/506 भा0द0वि0 व 3/4 (2) पॉक्सो ऐक्ट थाना दुबहड़ जनपद बलिया से सम्बन्धित अभियुक्त राकेश कुमार तुरहा पुत्र गुप्तेश्वर प्रसाद तुरहा निवासी ग्राम ओझवलिया थाना दुबहड़ जनपद बलिया को  थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं  हमराही विमलेश पटेल, सुरेन्द्र कुमार, सर्वजीत यादव, श्यामसुन्दर द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोमवार को बसरिकापुर बाजार प्राईमरी स्कूल के पास से समय करीब 10.35 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।





गौरतलब है कि पिछले करीब 06 माह से उपरोक्त अभियुक्त राकेश कुमार तुरहा द्वारा एक अवयस्क लड़की उम्र करीब 16 वर्ष के साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ बराबर बलात्कार / दुष्कर्म किया जाता रहा। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। अभियुक्त फरार चल रहा था। जिसे सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर वाया न्यायालय जेल भेज दिया गया।