Breaking News

जन विश्वास यात्रा का बेल्थरारोड में हुआ जोरदार स्वागत





अभियेश मिश्र

बिल्थरारोड बलिया ।। भाजपा की जनविश्वास यात्रा  के सोमवार को चौकियामोड़ पहुँचने पर  क्षेत्रीय विधायक धनन्जय कनौजिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमापति राम त्रिपाठी का फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

जन विश्वास यात्रा के  साथ चल रहे देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने चौकियामोड़ पहुँचने पर  सम्बोधित करते हुए कहा कि जनजन ने ठाना है फिर भाजपा की सरकार लाना है। कहा कि प्रधानमंत्री साधारण व्यक्ति नही है।  उन्‍होंने जनता के समक्ष भाजपा के विकास मॉडल को जहां सामने रखा और कहा कि आज फ्री में गरीबो को अनाज, गैस मिल रहा है। कहा कि योगी राज में  माफिया जेल में हैं। माफियाओं के घर पर बुलडोजर चल रहा है। लोग चैन की नीद सो रहे है। 






जन विश्वास यात्रा रथ पर सवार  प्रदेश के मंत्री उपेन्द्र तिवारी, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक सुरेन्द्र सिंह, विधायक संजय यादव, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू  का दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री छट्ठु राम, चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, लाल बहादुर भारती, अंजय, सतीश गुप्ता, परमेश सिंह, दिलीप सिंह, बिट्टू सिंह प्रमोद सिंह, विनय सिंह, विश्राम सिंह, भुवाल सिंह, रामपति राजभर सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया।