Breaking News

कांग्रेस नेता अजीत धुसिया के नेतृत्व में निकली लड़की हूं लड़ सकती हूं,महिला शक्ति यात्रा,बताया प्रियंका ने क्या किया है वादा



अभियेश मिश्र

बिल्थरारोड बलिया ।। कांग्रेस  के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेस नेता अजीत कुमार धुसिया के नेतृत्व में लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ , महिला शक्ति यात्रा नगर व क्षेत्र में निकाला गया। कांग्रेस नेता अजीत कुमार धुसिया ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी के निर्देश पर यह यात्रा विधानसभा में निकली गयी है। 






साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं को चुनाव में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी, सालाना 3 सिलेंडर मुफ्त, एक हजार रुपया प्रतिमाह बृद्धा , विधवा पेन्शन, आंगनबाड़ी व व आशा को 10 हजार मानदेय तथा प्रदेश की वीरांगनाओं के नामपर 75 दक्षता विद्यालय खोलने , कोरोना काल का बिजली बिल माफ करने आदि पार्टी की प्रतिज्ञा के बारे में लोगो को  बताकर 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मत देने के लिए जागरूक किया गया। 

इस यात्रा में राजेश कुमार, जितेन्द्र त्यागी, दीपक सिंह, शशांक शेखर, कोकिल राम, रीता देवी, गीता, दुखन्ति, अतुल प्रकाश , अनिलेश भास्कर आदि शामिल रहे।