Breaking News

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिये गायत्री साधको ने लोगो के घर जाकर आमंत्रित करना किया प्रारम्भ,1 से 4 जनवरी तक चलेगा महायज्ञ का कार्यक्रम



बलिया।। महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में एक से चार जनवरी तक होने वाले 108 कुन्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए गायत्री परिजनों ने नगर के वार्डों में घुमकर अछत पुष्प देकर पुरुष व महिलाओ को इसमें शामिल होने के लिये आमंत्रित करना शुरु कर दिया है।

बता दे कि गायत्री माता के प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव की भव्य तैयारी शुरु कर दी गई है। देव परिवार विस्तार के साथ 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए गायत्री परिवार की महिला मंडल की टीम टोली बनाकर शहर व गांवों में श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रहे हैं।महिला मंडल प्रमुख ने वार्डों में घुमकर बताया कि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान  बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार,विद्यारंभ, मुंडन संस्कार, जनेऊ, दीक्षा आदि संस्कार भी महोत्सव के समय संपन्न होंगे।जिस परिजन को उपरोक्त  संस्कार कराना है वे लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।सभी संस्कार निःशुल्क होगा, इसके लिए कोई शुल्क नहीं देने हैं।






वहीं गायत्री शक्तिपीठ पर भी 1से 4 जनवरी 2022 तक होने वाले यज्ञ की तैयारी चल रही है।शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया पर निर्धारित कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु बलिया नगर के 25 वार्ड के प्रत्येक घर में सामूहिक रूप से स्वयंसेवी कार्यकर्ता  बहनों द्वारा अक्षत- पुष्प के माध्यम से भाव भरा आमंत्रण- निमंत्रण दिया जा रहा हैं।

शांति देवी, बेबी सिंह, सुनीता मिश्रा, अनीता गिरी, भारतीय सिंह,   नीरा राय, प्रभावती राय, सरोज सिंह, कुमुद लता श्रीवास्तव,  तारा गुप्ता, ममता गुप्ता, अमला देवी शर्मा, रेनू वर्मा, अन्नपूर्णा पांडे, चंद्र मती सिंह, लाल मुनी राय, वंदना श्रीवास्तव, मंजू सिंह, शैल  पांडे देवी, विमला देवी,   इंदु यादव,  उषा सिंह चिलकहर, दिव्यांजलि साहनी,सलोनी ठाकुर, पूजा चौधरी, सलोनी गुप्ता, मुस्कान ठाकुर इस कार्यक्रम में युद्ध स्तर से लगी हुई है ।