Breaking News

भाजपा अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन सम्पन्न



संतोष द्विवेदी

नगरा, बलिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को कस्बे के एक मैरेज हाल में अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौजिया एवं उपाध्यक्ष बेचन राम ने संयुक्त रूप से श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

             सम्मेलन को संबोधित करते हुए राम चन्द्र कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा की सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, बिजली, गैस, शौचालय सहित तमाम तरह की योजनाओं का लाभ दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लिए किए गए कामों को गिनाया। कहे कि कोरोना काल में केंद्र की मोदी सरकार 80 करोड़ घरों में मुफ्त राशन,70 हजार से अधिक अनुसूचित जाति की महिलाओं को रोजगार, 5 करोड़ छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी।उन्होंने कहा कि एक गरीब के बेटे मोदी ने रोटी बनाते समय जो मां अपने आंचल से अपने व बच्चों के आंसुओं को पोछती थी उन्हें आंसुओ से छुटकारा दिया है।





आज सम्मेलन में जनता की भीड़ को देख कर स्पष्ट हो गया है कि जनता मोदी और योगी के साथ है। उपाध्यक्ष बेचन राम ने कहा कि अनुसूचित जाति पहले कांग्रेस के साथ थी।कांग्रेस ने दलितों को धोखा देते हुए 45 साल तक देश पर राज किया। उसके बाद मंडल कमीशन आया, दलित अनुसूचित जातियों ने मायावती का साथ दिया लेकिन वो अपने परिवार और भाई के भला करने में जुटी रही। भाजपा ने दलितों के बारे में सोचा। इन्हे मुफ्त 35 किलो राशन दिया, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन को देने के लिए हाथ बढ़ाया। विधायक धनंजय कन्नौजिया ने अपने कार्यकाल में बेल्थरा रोड विधान सभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को क्रमवार गिनाया तथा कहा कि मै अपने क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हूं ।

सम्मेलन को सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक धनंजय कन्नौजिया, जिला प्रभारी विजय बहादुर दूबे, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, महामंत्री आलोक शुक्ला,छट्ठू राम, डॉ मिलन प्रसाद,सहित तमाम पदाधिकारियों ने संबोधित किया। मण्डल अध्यक्ष अरविंद नारायण सिंह, शशि प्रकाश चौरसिया, राज कुमार कन्नौजिया, राम भरत राम, शशि प्रकाश तिवारी, प्रिंस गुप्ता,राजू सोनी, मनन सोनी सहित काफी संख्या में पुरुष महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप पासवान एवं संचालन जिला महामंत्री राज कुमार राव ने किया।