Breaking News

संविधान दिवस पर आयोजित हुई व्याख्यानमाला, निकली जागरूकता रैली



संतोष द्विवेदो

नगरा, बलिया। श्री नरहेजी स्नात्तकोतर महाविद्यालय नरही में शुक्रवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर व्याख्यानमाला एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला का शुभारम्भ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह ने संविधान की प्रस्तावना की विस्तृत व्याख्या कर उपस्थित छात्र छात्राओं को संविधान की महत्ता की जानकारी दी। उन्होंने संविधान की उद्देशिका को पढ़ा और उपस्थित शिक्षक एवं छात्रों ने उसे दुहराए। 




अपने संबोधन में इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ राम जी सिंह ने कहा कि भारत लोकतंत्र के संवैधानिक इतिहास में 26 नवम्बर एक महत्वपूर्ण दिवस है। 26 नवंबर को ही हमारा संविधान अंगीकृत हआ था। संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अम्बेडकर ने सामाजिक न्याय और समानता सम्बन्धी प्रावधानों को संविधान में सम्मिलित किया। विधि विशेषज्ञ डॉ डॉ बलराम राय ने संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किये।कहा कि भारतीय संविधान सभा द्वारा विभिन्न देशों के संविधानों से महत्वपूर्ण प्रावधान ले कर भारतीय संविधान में शामिल किये गये। डॉ विकास राय ने भारतीय संविधान की विशेषताओं का सार प्रस्तुत किया और बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा संविधान का संरक्षण किया जाता है। 






व्याख्यान के बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सेविकाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जो महाविद्यालय से आरम्भ होकर विभिन्न गावो का भ्रमण कर पुनः कालेज पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में छात्र छात्राएं लोगो को जागरूक करने के लिए नारा लगा रहे थे साथ ही ग्रामीण पुरुष महिलाओं को संविधान के बारे में जानकारी दी। व्याख्यानमाला का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण मोहन सिंह व धन्यवाद ज्ञापित डॉ श्वेता सिंह ने किया।