Breaking News

पंचतत्व में विलीन हुए अमीरचंद जी,नम आंखों से हजारो समर्थको,सम्बन्धियो ने दी अंतिम विदाई





विक्की कुमार गुप्ता

बलिया ।। संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री,बलिया के लाल  अमीरचंद जी का सोमवार को शिवरामपुर घाट के श्मशान स्थल पर पूरे रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया । स्व अमीरचंद को मुखाग्नि भतीजे रितेश ने दी । बता दे कि अमीरचंद जी का शनिवार देर शाम 7 बजकर 26 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश में प्रवास के दौरान निधन हो गया। कल दिनांक 17 अक्टूबर को देर रात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव हनुमानगंज पहुंचा। शव के पहुंचते ही हजारो लोगो का सैलाब अपने चाहते लाल का अंतिम दर्शन करने के लिये उमड़ पड़ा ।

आज दिनांक 18 अक्टूबर 2021 को उनके अंतिम दर्शन हेतु हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पीयूष चौबे, पिंटू कुमार गौड़  भाजपा नगर अध्यक्ष , अमित सिंह तोमर राकेश कुमार गुप्ता,  राहुल कुमार गोड, प्रमोद प्रजापति ,अश्वनी सिंह , व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त,विभाग, जिला, व नगर के सौकडो कार्यकर्ता बन्धुगणों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। 



                      संक्षिप्त परिचय

बलिया जिले के हनुमानगंज में जन्मे अमीरचंद 1981 में संघ के स्वयंसेवक बने। 1985 में आजमगढ़ में संघ के तहसील प्रचारक बने। 1987 में संस्कार भारती में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली। उसके बाद से ही संस्कार भारती के विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए वर्तमान में अखिल भारतीय महामंत्री की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। वर्तमान में उनका केंद्र दिल्ली था। अनेक वर्षों तक पूर्वोत्तर भारत में रहकर संस्कार भारती के कार्य विस्तार में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्वोत्तर भारत की यात्रा में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। 


लोककला व भारतीय संस्कृति के मूर्धन्य व्यक्तित्व को हमने खो दिया

 पद्मश्री मालिनी अवस्थी  ने कहा है कि वो संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री होने के नाते भारतीय कला के विकास हेतु कलाकारों एवं ऐसे लोकविधा के संगठनों का संयोजन एवं मार्गदर्शन करते थे। आज हम लोककला एवं भारतीय संस्कृति के मूर्धन्य व्यक्तित्व को खो दिया।