Breaking News

ग्राम प्रधान ने महिलाओं संग आयोजित की मिशन शक्ति के प्रति जागरूकता के लिये संगोष्ठी






रमेश चंद गुप्ता

दुबहड़ बलिया ।। स्थानीय क्षेत्र के सनाथ पांडेय के छपरा स्थित कंपोजिट परिषदीय विद्यालय पर शनिवार को केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना पर ग्राम प्रधान रेखा पांडेय एवं दुबहड़ थाना महिला हेल्पडेस्क की कांस्टेबल साधना यादव के नेतृत्व में गांव एवं क्षेत्र की महिलाओं के साथ एक बैठक एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रधान श्रीमती रेखा पांडेय ने कहा कि जब तक भारतीय नारी सशक्त एवं जागरूक नहीं होंगी, तब तक हमारे देश का सर्वांगीण विकास नहीं होगा।

 महिला हेल्पडेस्क कांस्टेबल साधना यादव ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय महिलाओं को शक्ति के प्रतीक के रूप में माना जाता है। अब हमरे देश की महिलाएं जागरूक होकर हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास की नई इबारत लिख रही हैं। यह किसी भी देश एवं समाज के लिए शुभ लक्षण है।

 बैठक में महिलाओं के उत्थान के लिए केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका विजेता सिंह, दमयंती सिंह, मनीषा गुप्ता, निर्मला पांडेय, प्रार्थना पांडेय, श्वेता सिंह, संगीता वर्मा, दीपमाला यादव, तबस्सुम निशात आदि उपस्थित रहीं।