Breaking News

भाजपा में सभी वर्गों को मिलता है सभी योजनाओं का लाभ : अफरोज आलम






 नवनियुक्त जिला कार्यकारणी की पहली परिचात्मक बैठक सम्पन्न

बलिया। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा बलिया की नवनियुक्त जिला कार्यकारणी की पहली परिचात्मक बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। ​जिसके मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष जनाब अफरोज आलम ने कहा कि पार्टी सभी वर्ग के लिए एक समान कार्य करती है। भाजपा के सभी योजनाओं का लाभ सभी वर्ग को मिल रहा है। कहा कि मुसलमानों का हित केवल भाजपा में ही है। यहीं एक मात्र पार्टी है जो मुस्लिमों को मुख्यधारा से जोड़कर बराबरी का हक देती है। 

क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र सरदार विश्वजीत सिंह ने कहा कि हमें 2022 के लिए अभी से जुट जाना है। भाजपा की नीतियों को जन—जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। ताकि एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व सरकार बनायी जा सके। 

इस मौके पर अवैदुर रहमान, विश्वजीत, शकील अहमद, इमरान खान, मु. आरिफ, मोबीन अंसारी, आमीर रईस, अब्दुल रहमान, मुख्तार अंसारी, तौफिक अहमद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जावेद कमर खां व संचालन मोमिन अहमद बागी ने किया।