Breaking News

अंत्योदय लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित




संतोष द्विवेदी

नगरा, बलिया। खैरानिस्फी ग्राम पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती पर अंत्योदय लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडल प्रवासी अभिषेक नारायण सिंह सूरज ने पण्डित दीनदयाल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि अभिषेक नारायण सिंह  ने वहाँ उपस्थित लाभार्थियों एवं अन्य लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। 

कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें प्रदेश की जनता के हित में काम कर रही है। योगी राज में जहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है , वहीं अपराध में भारी कमी आई है। प्रधान प्रतिनिधि श्याम नारायण गिरि व आयोजक संजीव गिरी ने मण्डल प्रवासी सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विजय शंकर पटेल, रोहित सिंह कुणाल, ध्रुव गिरी,अर्जुन गिरि,दीनानाथ गिरी, लक्षण गिरि, राधेश्याम यति, आकाश गिरी, प्रभात गिरि, अभिषेक गिरि,मुन्ना गिरि इत्यादि लोगो के साथ साथ सैकड़ो लाभार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में संजीव गिरी ने सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।