Breaking News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गरीब कल्याण दिवस का आयोजन




संतोष कुमार द्विवेदी

नगरा, बलिया।। एकात्मक मानववाद प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर ब्लॉक परिसर में शनिवार को गरीब कल्याण दिवस का आयोजन किया गया।इस मौके पर कृषि,पशुपालन,स्वास्थ्य,आँगनबाड़ी, श्रम, खाद्य विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बेल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया ने किया। तत्पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किय।

                     विधायक श्री कन्नौजिया ने अपने संबोधन में पं दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को बताते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि बेल्थरा रोड विस क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर हू। नगरा को नगर पंचायत का दर्जा, निच्छुआ डीह में अग्नि शमन केंद्र की स्थापना, जगह जगह आरओ प्लांट के अलावा सैकड़ों संपर्क मार्गो का निर्माण कराया जा चुका है।पात्र लोगों में आयुष्मान कार्ड,उज्ज्वला कनेक्शन, राशन वितरण किये तथा पीएम आवास का प्रमाण पत्र दिए। खंड विकास अधिकारी विनय कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत प्रमोद सिंह, एडीओ कृषि रमाकांत राम, अमरेन्द्र सिंह, हर्षदेव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविंद नारायण सिंह व संचालन जिला महामंत्री आलोक शुक्ल ने किया।