Breaking News

भाजपा सीयर मंडल की बैठक सम्पन्न,पदाधिकारियो को बताया गया सेक्टर से लेकर बूथ तक मजबूत करने के गुर

 




अभियेश मिश्र

बेल्थरारोड ( बलिया )।भारतीय जनता पार्टी सीयर मण्डल की कार्य समिति की बैठक  सोमवार को आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य वक्ता आलोक शुक्ल ने बूथ अध्यक्ष,सेक्टर प्रमुख,मंडल के सभी पदाधिकारियों के दायित्व व संगठन को मजबूत करने के लिए नारी शक्ति को मजबूत करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी ऊर्जा का प्रयोग समाज के अंतिम ब्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत दिलाने के लिए भाजपा कृत संकल्पित है।विशिष्ट वक्ता राजनाथ पांडेय ने संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने दायित्यों का पालन करने के लिए संकल्पित है।

वही देवेंन्द्र गुप्ता ने योगी सरकार के उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि पूर्वर्ती गैर भाजपा में जनता की प्रमुख मांग जनता ने किया वह सभी मांगे भाजपा सरकार में अमलीजामा पहनाया जा रहा है।जिसके फलस्वरूप बिल्थरारोड विधानसभा में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, अग्निशमन केंद्र, ग्राम न्यायालय, मुंसिफ न्यायालय की स्वीकृति मिलने के साथ साथ रेलवे के विकास पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर मिशन 2022 को सफल बनाने के कार्यकर्ता आज संकल्प ले।

वक्ता के रूप में रणजीत कुशवाहा व निखिल सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को पार्टी के दायित्यों का अनुपालन करने के लिए बताया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीना देवी मंडल महिला अध्यक्ष, निखिल सिंह, रणजीत कुशवाहा, सतीश राव अंजय, सखीचन्द राजभर, राम स्वरूप राजभर, धर्मेन्द्र सोनी,पुनीत कुमार गुप्त सभासद, गणेश मद्धेशिया, डॉ संजय गुप्ता, संजय जायसवाल, राजकुमार, अंगद सिंह,अरुण कनौजिया बब्लू, सुनील साहनी,सुदामा जी,अशोक कुमार गुप्ता,राजीव जायसवाल, विनोद कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सतीश गुप्ता व संचालन सज्जन सिंह आर्य ने किया।