Breaking News

नही रहे फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह,91 साल की उम्र में हुआ निधन

 


चंडीगढ़ ।। उड़न सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह अब इस दुनिया मे नही रहे । श्री मिल्खा सिंह का बीती रात करीब 11.30 बजे निधन हो गया है।बता दे कि पांच दिन पहले ही उनकी पत्नी निर्मल कौर का कोरोना से निधन हुआ था।यह भी सूच्य हो कि मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर खुद भी एक वॉलीवाल खिलाड़ी थीं। दोनों की पहली मुलाकात 1955 में श्रीलंका के कोलंबो में हुई थी। तब दोनों एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वहां गए थे। निर्मल कौर महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान थीं, तो वहीं मिल्खा सिंह एथलेटिक्स टीम का हिस्सा थे। मिल्खा सिंह ने एक साक्षात्कार में एक बार कहा था कि उन्हें निर्मल कौर उन्हें पहली ही नजर में पसंद आ गई थी। इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया। हालांकि दोनों की शादी में काफी परेशानियां आईं तो उस समय के पंजाब के मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों ने मदद की। उन्होंने दोनों परिवारों से बात की और साल 1962 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। यह इफ्तेफाक ही है कि शादी के 58 साल बाद भी दोनों महज पांच दिन के अंतराल पर दुनिया को अलविदा कह गए। 

मिल्खा सिंह अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहते थे कि वह खुद 10वीं पास हैं लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में निर्मल कौर ने बच्चों की पढ़ाई और बाकी सभी चीजों का ध्यान रखा जिसके कारण वह आज सफल है। बता दे कि मिल्खा सिंह की बेटी डॉक्टर हैं, वहीं बेटा  जीव मिल्खा सिंह दिग्गज गोल्फर हैं।

एक पिता पुत्र जिनको मिला है पद्मश्री

  मिल्खा सिंह व जीव मिल्खा सिंह खेल जगत में इकलौते पिता-पुत्र जिन्हें  पद्मश्री मिला हुआ है । मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फर हैं। जीव मिल्खा सिंह देश के इकलौते भारतीय गोल्फर हैं, जिन्होंने दो बार 2006 और 2008 में एशियन टूर आर्डर आफ मेरिट जीता है। वह यूरोपियन टूर, जापान टूर और एशियन टूर में खिताब जीत चुके हैं। जीव मिल्खा सिंह अपने कैरियर में 28वीं विश्व रैंकिंग हासिल की थी, इसके ऊपर अभी तक किसी भारतीय गोल्फर की विश्व रैंकिंग नहीं रही है। उनकी इन्हीं खेल उपलब्धियों के लिए भारत सरकार उन्हें भी पद्मश्री सम्मान दे चुकी है।

पूरा परिवार रहा खेल को समर्पिंत 

मिल्खा सिंह का पूरा परिवार खेल को समर्पिंत रहा है। उनकी पत्नी निर्मल कौर पूर्व भारतीय महिला वालीबाल टीम की कप्तान रह चुकी हैं। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। जीव मिल्खा सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फर हैं। मिल्खा सिंह की बेटी सोनिया ने उनकी आत्मकथा द रेस आफ माई लाइफ लिखी है।


हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है । कुछ देर पहले उन्होंने ट्वीट किया, 'श्री मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है, जिसने देश की कल्पना पर अपनी छाप छोड़ी थी और अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया था. अपने प्रेरक व्यक्तित्व की वजह से वह लाखों लोगों के चहेते थे. मैं उनके निधन से आहत हूं.'

राष्ट्रपति ने किया शोक व्यक्त

राष्ट्रपति ने मिल्खा सिंह के निधन पर कहा कि उनके निधन से मेरा दिल दुख से भर गया है ।उनका संघर्ष भारतीयों को प्रेरित करता रहेगा ।उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना ।

गृह मंत्री दुखी

गृह मंत्री अमित शाह ने मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है । कहा है कि महान धावक के निधन पर देश में शोक की लहर दौड़ गयी है ।मिल्खा सिंह को हमेशा याद रखा जाएगा । उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाये है ।


सीएम योगी ने मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है । कहा है कि इनके निधन से खेल जगत की अपूरणीय क्षति हुई है ।उनका जीवन राष्ट्र के लिए अप्रतिम प्रेरणा है । परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें ।