Breaking News

कांग्रेस नेता के पिता की मौत पर राष्ट्रीय सचिव सहित विभिन्न दलों के लोगों ने बंधाया ढांढस

 


     मनियर  (बलिया) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना धिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष/ प्रभारी आजमगढ- झांसी मण्डल रौशन सिंह चंदन के पिता जी के निधन की खबर सुनकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री सचिन नायक और बाजीराव खड़े,बसपा के विधान मंडल नेता विधायक श्री उमाशंकर सिंह, भूमि विकास बैंक बांसडीह के चेयरमैन कुंवर विजय सिंह पप्पू जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन/ पूर्व मंत्री  अजय राय जी, पूर्व विधायक  ललितेश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद डा राजेश मिश्रा समाजवादी पार्टी के विधान मंडल नेता राम गोविन्द चौधरी, परम पूज्य रामभद्र करपात्री बालक बाबा, बाराबंकी के जेलर आशुतोष मिश्र, सपा के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शामू ठाकुर, पंडित सुरेन्द्र तिवारी, बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर डा मदन राम, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री शैलेन्द्र सिंह पप्पू व राजेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश सिंह गाट, आम आदमी पार्टी के पूर्वी जोन के प्रभारी अनूप पांडेय आदि लोगों ने रौशन सिंह को इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया और हर स्तर पर खड़ा रहने को बताया ।