Breaking News

राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनी का अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन सम्पन्न ,डॉ सुनील ओझा को मिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्वांचल प्रभारी का दायित्व






बलिया ।। राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनी साहित्य प्रकोष्ठ नें अन्तराष्ट्ररीय कवि सम्मेलन का ऑनलाइन आयोजन किया , जिसमें नेपाल से कवि सन्तोष कुमार पोखरेल इंजीनियर ने भाग लिया । कवि अनुराग मिश्र "गैर",कवियत्री कल्पना कौशिक,डॉ ओंकार त्रिपाठी,संगरक्षक डॉ ब्रम्हानन्द तिवारी "अबधूत" तथा संगठन संस्थापक अभिषेक पांडेय नें भाग लिया।कवियों ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर के गीतों ,गज़लों,मुक्तको, से कवि सम्मेलन को अन्तरिक्ष की ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत कल्पना कौशिक नें सरस्वती वन्दना के सस्वर काव्य पाठ से की। कवियों ने इस कवि सम्मेलन में होली से लेकर अपने धर्म और समाज  को बचाने का आग्रह कविताओं के माध्यम से करने का प्रयास किया तथा अपनी संस्कृति को अपने व्यवहार में उतारने का प्रयास हो ,इस पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षाविद प्रखर वक्ता बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ ओंकार त्रिपाठी ने किया । कार्यक्रम का संयोजन संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक  ब्रह्मानंद तिवारी अवधूत के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। अन्त में संस्थापक अभिषेक पांडेय नें सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

डॉ सुनील ओझा बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्वांचल प्रभारी



 बलियाएक्सप्रेस के उपसम्पादक डॉ सुनील कुमार ओझा को राष्ट्रीय संरक्षक ब्रह्मानंद तिवारी  "अवधूत" और संस्थापक अभिषेक पाण्डेय  ने  राष्ट्रीय हिन्दू केसरिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्वी उत्तरप्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। जिससे सभी शुभ चिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। दूरभाष से हुई वार्ता में श्री अवधूत  ने बताया कि समाज मे पश्चिमी सभ्यता हावी हो रही है।लोगो मे संस्कृति को भूलने की आदत सी पड़ रही है । समाज मे ऐसे लोगो की जरूरत है जो जनता को जगाने का कार्य कर सके। इसकी उत्कंठा और चाहत सुनील जी की लेखनी में देखने को मिला इसलिए जिम्मेदारी दी गयी है।  बताते चले भारत गौरव सम्मान , उत्तरप्रदेश गौरव सम्मान तथा ब्रिटिश गौरव सम्मान के साथ ही साथ डॉ सुनील कलमकार सम्मान से भी सम्मानित हो चुके है तथा राष्ट्रीय केशरिया हिन्दू वाहनी से भी प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर चुके है।