Breaking News

नही रहे सपा के फाउंडर मेम्बर भगवती सिंह ,सपा कार्यकर्ताओं में फैली शोक की लहर


                                     स्व भगवती सिंह

बलिया।राज्यसभा के पूर्व सदस्य, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री भगवती सिंह जी के आकस्मिक निधन पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। समाजवादी पार्टी परिवार में इस खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गयी है ।

        रविवार को विधान सभा मे विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया । शोक सभा मे उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि स्व.भगवती सिंह जी के साथ मैं मंत्रिमंडल का सदस्य रहा हूँ ,वह पुराने समाजवादी नेता थे ,समाजवाद उनके रग -रग में था।ईमानदारी एव अनोखी प्रशासनिक क्षमता उनकी विशेषताओं में थी।समाजवादी पार्टी के स्थापना काल से ही स्व.भगवती सिंह जी इसे जनजन की पार्टी बनाने के लिए कार्य किये ।उनके निधन से समाजवादी विचारधारा में एक कमी आ गयी है  जिसकी भरपाई जल्दी संभव प्रतीत नही होती।

      पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय ने कहा कि स्व.भगवती सिंह जी के निधन से समाजवादी पार्टी एव समाजवादी विचारधारा को बहुत बड़ा नुकसान पहुचा है। शोक सभा मे उपस्थित सपाजनों ने दो मिनट का मौन रख गतात्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।

  शोक सभा मे सर्वश्री जियाउद्दीन रिज़वी,नारद राय,लक्षमण गुप्त, यशपाल सिंह,डा. बिश्राम यादव, सुभाष यादव,सुशील पाण्डेय "कान्हजी"रामजी गुप्ता,शशिकांत चतुर्वेदी,कामेश्वर सिंह,अकमल नईम खा,अनिल राय,हरेन्द्र सिंह,अजय यादव,सुनील मौर्या,धनंजय सिंह विशेन,दीवान सिंह,झब्बू मिश्र,रामेश्वर पासवान,रविन्द्र नाथ यादव,आशुतोष ओझा,रोहित चौबे,राणा कुणाल सिंह,राजेश गोंड़,सुनील पासवान,देवेंद्र यादव,गणेश यादव,अजीत यादव आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता जिला अध्यक्ष  राजमंगल यादव ने किया।