Breaking News

भारतीय जनता पार्टी ने जारी की जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची,पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रबल दावेदार



मधुसूदन सिंह

बलिया ।। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव को दमदारी के साथ लड़ने के संकल्प के साथ बलिया में 58 वार्डों के अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है । इस सूची में भाजपा के संघर्ष के दिनों से पार्टी के साथ तन्मयता के साथ जुड़े रहने वाले बलिया के पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव का नाम शामिल होने से कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गयी है । सूत्रों की माने तो सादा जीवन उच्च विचार वाले देवेन्द्र यादव भाजपा की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष के दावेदार है । 

श्री यादव को वार्ड नम्बर 10 से उम्मीदवार बनाया गया है । सूच्य हो कि पिछली बार यह वार्ड अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित था और यहां से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधीर पासवान न सिर्फ विजयी हुए थे बल्कि जिला पंचायत अध्यक्ष भी चुने गये थे । श्री पासवान भी इस वार्ड के स्थायी निवासी नही थे,तो वही भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र यादव भी इस क्षेत्र के स्थायी निवासी नही है । इस क्षेत्र को इस बार भी सदस्य चुनने के साथ साथ जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने का भी सौभाग्य मिल सकता है । देवेन्द्र यादव के प्रत्याशी घोषित होते ही क्षेत्रीय लोगो मे खुशी की लहर दौड़ गयी है ।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों की सूची निम्न है ---


वार्ड नं. 1 से दिलीप गुप्ता
वार्ड नं. 2 से अजय शंकर सिंह उर्फ संतोष सिंह
वार्ड नं. 3 से अमित कुमार पाण्डेय
वार्ड नं. 4 से रविन्द्र कुमार मौर्या
वार्ड नं. 5 से श्रीमती कुसुम देवी पत्नी दद्दन प्रसाद गोंड
वार्ड नं. 6 से श्रीमती इन्द्रावती पाण्डेय पत्नी अशोक
वार्ड नं. 7 से अशोक सिंह यादव
वार्ड नं. 8 से विनय कुमार मिश्रा
वार्ड नं. 9 से श्रीमती मुन्नी तिवारी पत्नी मिथलेश कुमार तिवारी
वार्ड नं. 10 से देवेन्द्र यादव
वार्ड नं. 11 से श्रीमती ममता सिंह पत्नी शशिकांत सिंह
वार्ड नं. 12 से रामजी सिंह
वार्ड नं. 13 से श्रीमती मीरा देवी पत्नी शंकरदानी वर्मा
वार्ड नं. 14 से श्रीमती अनीता साहनी पत्नी ब्रजू कुमार साहनी
वार्ड नं. 15 से अजीत कुमार सिंह
वार्ड नं. 16 से विजय बहादुर राजभर
वार्ड नं. 17 से अशोक यादव
वार्ड नं. 18 से भूपेंद्र नाथ सिंह उर्फ भोला सिंह
वार्ड नं. 19 से मनीष कुमार सिंह
वार्ड नं. 20 से श्रीमती ज्योति चौहान पत्नी मेनेजर चौहान
वार्ड नं. 21 से निरन्जन कुमार राय
वार्ड नं. 22 से राजाराम राजभर
वार्ड नं. 23 से रामविलास राम
वार्ड नं. 24 से अटल कुमार राजभर
वार्ड नं. 25 से अर्जुन राजभर
वार्ड नं. 26 से डा. दयानंद वर्मा
वार्ड नं. 27 से दिनेश राजभर
वार्ड नं. 28 से देवनंदन
वार्ड नं. 29 से श्रीमती कंचन कनौजिया पत्नी बृजेश कुमार कनौजिया
वार्ड नं. 30 से श्रीमती अनीता देवी पत्नी श्री राज कुमार कनौजिया
वार्ड नं. 31 से प्रदीप कनौजिया
वार्ड नं. 32 से मनोज कुमार भारती
वार्ड नं. 33 से गीताशरण सिंह
वार्ड नं. 34 से श्रीमती चंपा देवी पत्नी अनिल कुमार
वार्ड नं. 35 से रमेश कुमार राव
वार्ड नं. 36 से सोना राम कनौजिया
वार्ड नं. 37 से सुरेश पाण्डेय
वार्ड नं. 38 से छोटे लाल यादव
वार्ड नं. 39 से कृष्णा राय
वार्ड नं. 40 से लल्लन चौहान
वार्ड नं. 41 से ब्रजेश सिंह
वार्ड नं. 42 से अनूप राय
वार्ड नं. 43 से योगेन्द्र प्रसाद यादव
वार्ड नं. 44 से श्रीमती रीता देवी पत्नी विद्यासागर निषाद
वार्ड नं. 45 से नथुनी सिंह
वार्ड नं. 46 से विजय प्रकाश वर्मा
वार्ड नं. 47 से कमलेश राम
वार्ड नं. 48 से श्रीमती रूपा देवी पत्नी श्री शंकर प्रसाद राजभर
वार्ड नं. 49 से सलिल गिरी
वार्ड नं. 50 से अनुपम कुमार खरवार
वार्ड नं.51 से श्रीमती विभा सिंह पत्नी स्व. राजेश सिंह मन्टू
वार्ड नं. 52 से श्रीमती उषा देवी पत्नी खडग बहादुर सिंह
वार्ड नं. 53 से श्रीमती मंजु चौधरी पत्नी श्री राजीव मोहन चौधरी
वार्ड नं. 54 से श्रीमती पम्मी प्रकाश सिंह पत्नी प्रेम प्रकाश सिंह
वार्ड नं. 55 से श्रीमती कंचन पाण्डेय पत्नी
मनोज पाण्डेय
वार्ड नं. 56 से श्रीमती इन्दू पाण्डेय पत्नी अजय कुमार पाण्डेय
वार्ड नं. 57 से श्रीमती अनीता गुप्ता पत्नी मोहन प्रसाद गुप्ता
वार्ड नं. 58 से श्रीमती रिधि सिंह पत्नी अमितोष कुमार सिंह पिंकू