Breaking News

सहदेव चौबे बने भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष,अनिल तिवारी को मिला जिला संरक्षक का दायित्व




बिक्की कुमार

 बलिया ।।  नगर  स्थित नागा जी सरस्वती शिशु मंदिर मठ भृगु आश्रम पर भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया । जिसमें प्रमुख रूप से  जिला संरक्षक अनिल तिवारी, जिलाध्यक्ष सहदेव चौबे ,उपाध्यक्षगणगण मनोज कुमार तिवारी, अरविंद कुमार शर्मा ,राजेश, विनय, श्रीमती अंजना तिवारी, जिला मंत्री राजू राम, सहमंत्री अनिल कुमार शुक्ला, संयुक्त मंत्रीगण अशोक कुमार शर्मा, कृष्णा कुमार, जवाहरलाल मौर्य, कोषाध्यक्ष रंजन तिवारी, के साथ ही राजू उपाध्याय, दुर्गेश मिश्रा ,डॉ दीप त्रिपाठी, बृजेश पांडे ,श्रीमती मानती देवी, श्री राजेश कुमार तिवारी , राजस्थान राम आदि  मनोनीत किए गए ।

उक्त चुनाव कार्यक्रम भारतीय मजदूर संघ पूर्वी समाज के संगठन मंत्री मा० राम कृष्ण गुप्ता जी, आजमगढ़ विभाग प्रमुख रामजन्म सिंह ,पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ के राजेश सिंह, जिला मंत्री मऊ, राजनाथ यादव विभाग प्रमुख आजमगढ़ ,दिवाकर तिवारी की देखरेख में सम्पन्न हुआ ।