Breaking News

नव दुर्गा माता मंदिर की 21 वी वर्षगांठ : आयोजित हुआ विशाल भंडारा






बृजेश सिंह

भीमपुरा बलिया ।।क्षेत्र के उधरन बाजार स्थित सिंह वाहिनी नव दुर्गा माता मंदिर के 21वे वर्ष गांठ पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें करीब एक हजार बच्चों का बाल भोज किया गया।

उधरन बाजार में सन 2000 मे मां दुर्गा मंदिर का स्थापना हुआ।जिसके बाद बाजार वासियो के सहयोग से हर वर्ष 17 फरवरी को बाल भोज का आयोजन किया जाता है उसी क्रम में मंगलवार को हरिकृतन करने के साथ बुधवार को पूर्णाहुति की गई। साथ ही पंडित डॉ विद्या भूषण मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया गया।इसके बाद नवसप्त दुर्गा पाठ भी किया गया।वही विशाल भंडारे के साथ संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।इस मौके पर चुनमुन सिंह, रामजन्म, मुलायम यादव, सुरेश शर्मा, रामअवध यादव, अजय सिंह, जितेंद्र गुप्ता, संजय यादव सहित सैकड़ो लोगो ने सहयोग किया।