Breaking News

शर्मनाक : मंगेतर निकला लालची,अश्लील वीडियो बनाकर मांगा दहेज, न मिला तो डाल दिया सोशल मीडिया पर,हुआ गिरफ्तार




ए कुमार

मिर्जापुर ।। शादी से पहले अपने मंगेतर के साथ अंतरंग सम्बन्ध बनाने वाली लड़कियों के लिये मिर्जापुर से बुरी खबर आयी है । यहां मंगेतर ने ही अंतरंग सम्बन्ध बनाने के बाद वीडियो बनाया और लड़की के घर वालो से इसके बदले 5 लाख व बाइक की मांग की, ऐसा न करने पर न सिर्फ वीडियो वायरल करने की धमकी दी बल्कि कर भी दिया । 

पहले मंगेतर का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर दहेज में पांच लाख की मांग की, मांग पूरी न होने पर फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिले की कटरा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक को सबरी चौराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


प्रयागराज निवासी अरविंद कुमार की शादी कटरा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद युवक ने मंगेतर की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ससुराल वालों से दहेज में पांच लाख और बाइक की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने की धमकी देने लगा।


युवती के पिता ने 27 अक्तूबर को थाने में तहरीर दी कि जिससे उसकी पुत्री की शादी तय हुई थी, उसने बहलाकर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। इसके बाद पांच लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने की धमकी दे रहा है।


उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो उसने शादी से इंकार कर दिया। फ़ोटो वीडियो भी वायरल कर दिया है। कटरा कोतवाल रमेश यादव ने बताया कि मामले में आरोपी मंगेतर अरविंद कुमार को सबरी चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।