मुख्यमंत्री योगी ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के सम्बन्ध में देखा प्रस्तुतीकरण
ए कुमार
लखनऊ ।।
मुख्यमंत्री योगी ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के सम्बन्ध में देखा प्रस्तुतीकरण
महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराध की जड़ पर प्रहार किए जाने की जरूरत-सीएम योगी
राज्य मेें महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के सम्बन्ध में एक अभियान संचालित करने के निर्देश
अभियान आगामी शारदीय नवरात्रि से लेकर बासंतिक नवरात्रि तक निरन्तर चलाया जाए
अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के सम्बन्ध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, द्वितीय चरण में अभियान को आपरेशन के रूप में संचालित किया जाए
इस दौरान महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रकरणों के सम्बन्ध में प्रवर्तन कार्यवाही की जाए
अभियान से सम्बन्धित सभी विभाग सोमवार 12 अक्टूबर की शाम तक अपने द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की एक विशद रूपरेखा प्रस्तुत करें
‘1090’ की कार्यवाही को और प्रभावी बनाया जाए, महिला/बालिका की संतुष्टि तक प्रकरण की माॅनीटरिंग की जाए
मुख्यमंत्री ने पहले चरण में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम के लिए ‘मिशन शक्ति’ तथा प्रवर्तन कार्यवाही सम्बन्धी द्वितीय चरण के लिए ‘आपरेशन शक्ति’ नाम का सुझाव दिया
अभियान की सफलता में अन्तर्विभागीय समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका
सामान्य दिनचर्या को प्रभावित किए बगैर अभियान संचालित कराया जाए-सीएम योगी
अभियान के दौरान विभागीय तथा अन्तर्विभागीय स्तर पर
माॅनीटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए-सीएम योगी
शारदीय नवरात्रि में पूजा पण्डालों व रामलीला स्थलों पर कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति हिंसा आदि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के सम्बन्ध में जागरूकता सृजित करने वाली लघु फिल्मों और नुक्कड़ नाटकों आदि का प्रदर्शन किया जाए-सीएम योगी
इन कार्यक्रमों के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाॅल के
सम्बन्ध में जागरूकता का कार्यक्रम भी किया जाए-सीएम योगी
जनसहभागिता से ही जन आन्दोलन बनता है, अभियान में व्यापक जनसहभागिता के प्रयास किए जाएं-सीएम योगी






